मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आवास पर सैकड़ो लोगो की जनसमस्या सुनकर अन्य कार्यक्रम के लिए हुए रवाना
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने आवास पर सैकड़ो लोगो की जनसमस्या को सुनकर कुछ मामलों का फोनवार्ता कर निस्तारण करा अपने अन्य कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए, विधायक जी विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी देवी के दर्शनोपरांत भोला गार्डन पहुंचे, जहा राष्ट्रीय स्वयं संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश जी का स्थानांतरण गोरक्ष पीठ के लिए एवं सहप्रांत प्रचारक काशी मुनीश जी का कानपुर होने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा स्मृतिचिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया , उसके बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धौहा बहेरी के रहने वाले अंबिका सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा पर ग्राम सत्तेशगढ़ से एक दुःखद समाचार मिलते ही विधायक जी सीधा चुनार मेड़िया घाट पहुंचकर अजय कुमार सिंह पटेल उर्फ छोटू पटेल के पिता के निधन पर उनके अंतिम संस्कार में चुनार मेड़िया घाट पर शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया ,