मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज प्रदेश सरकार के दो दो मंत्रियों का किया भव्य स्वागत अन्य कार्यक्रम में भी हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मिर्ज़ापुर जनपद में विकास कार्यो के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के दो दो मंत्रियों के आगमन पर उनका भव्य स्वागत करते हुए उनकी बैठक में भाग लिया , सर्व प्रथम मझवां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के आगमन पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने उनका स्वागत किया, उसके पश्चात विधायक जी उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर आयोजित आवश्यक बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के साथ शामिल हुए , उसके बाद अष्टभुजा डाक बंगला पर पहुंचकर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का जोरदार स्वागत करने के बाद कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती अपनायें, जीवन को खुशहाल बनाये, के तहत अन्न (मिलेट्स) प्रचार प्रसार जागरूकता कार्यक्रम के प्रचार वाहन को प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ मिलकर हरी झंडी दिखाकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने के लिए रवाना किया , इसके साथ ही अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर दो अन्य कार्यक्रमो में भी शामिल हुए ,