मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर दर्जनों कार्यक्रम में किया शिरकत
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र मे लोगो के बीच पहुचने का तूफानी दौरा करते हुए दर्जनों कार्यक्रम में शामिल हुए , सर्व प्रथम विधायक जी दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह कार्यक्रम में 39वी पीएसी ग्राउंड में शामिल हुए , उक्त कार्यक्रम के बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर बलहरा से गुलालपुर मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल पुलिया निरीक्षण के दौरान बताया कि कार्य गुणवत्तापूर्ण ठीक-ठाक कराया जा रहा है, हम आपको बता दे की यह पुलिया काफ़ी जर्जर हो चुकी थी क्षेत्रवासियों को आवागमन मे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था , क्षेत्रवासियों की मांग पर विधायक जी ने उक्त पुलिया के निर्माण कार्य को स्वीकृत कराया था , वहा से निकल विधायक जी पटेहरा गुलालपुर में अंगेज शर्मा के पुत्री की शादी मे शामिल होने पहुंचे, इसी तरफ ग्राम अमदहा कलवारी माफ़ी में राजेंद्र प्रसाद मौर्य के पुत्री के शादी मे शामिल हुए, ग्राम भगवानपुर धनसिरिया में कमला प्रसाद मिश्र पूर्व प्रधानाचार्य के पुत्री की शादी मे शिरकत किया, ग्राम सेमरा बरहो के पंकज लान में अरविंद कुमार सिंह के पुत्री की शादी में शामिल होने पहुंचे , वहा से ग्राम सोनबरसा खमहरिया के रहने वाले डाo रायचंद्र सिंह के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, फिर ग्राम लूसा के रहने वाले विजय सिंह के यहाँ पहुंचे जो काफी दिनो से अस्वस्थता है उनका हाल-चाल जाना , वहा से निकल विधायक जी सीधे बघौड़ा स्थित बाबा उत्सव लान पहुंचकर रामदुलार सिंह के सुपौत्री की शादी शामिल होकर आशीर्वाद दिया, आगे भी पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का अपने विधानसभा क्षेत्र में देर रात्रि तक तूफानी दौरा जारी रहा ,