मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने आग की घटना से मुख्यमंत्री जी को अवगत करा आर्थिक मदद के लिए अनुरोध पत्र लिखा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने थाना संतनगर क्षेत्र के दीपनगर बाजार में आग लगने की घटना से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को पत्र के मार्फ़त से अवगत कराते हुए दुकानदारों के लिए मुख्यमंत्री आर्थिक मदद कोष से आर्थिक सहायता देने का अनुरोध किया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि सादर संज्ञान में लाना है कि विधान सभा क्षेत्र- मड़िहान मिर्ज़ापुर अन्तर्गत दीपनगर बाजार में दिनांक 14.10.2024 को रात्रि 01 बजे संदिग्ध परिस्थिति में एक दुकान में आग लग गयी, जो अगल-बगल की 07 दुकान में फैल गयी, आग इतनी भयावह थी कि दुकान में कोई भी सामान नहीं बचा, जिन व्यक्तियों के दुकान में आग लगी है, इसी दुकान से अपने परिवार का पालन-पोषण किया करते थे, वर्तमान में तन पर कपड़ा के सिवाय इन व्यक्तियों के पास कुछ भी नहीं बचा है,