मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता को दिया दो सौगात
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता को दो सौगात दिया , विधायक जी ने राजगढ़ के ग्राम गढ़वा मे विधायक निधि योजनाअंतर्गत निर्मित ग्राम "गढ़वा मे मेन रोड से अखिलेश्वर सिंह (कप्तान) के घर तक इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य" का फीता काटकर लोकार्पण किया , तो वही ग्राम गढ़वा मे ही विधायक निधि योजनाअंतर्गत निर्मित एक और इंटरलॉकिंग निर्माण जो शिव कुमार पटेल के घर से गिरीश चन्द्र के घर तक का भी फीता काटकर लोकार्पण किया , इस अवसर पर विधायक जी ने कहा कि विधानसभा मड़िहान का विकास हमारी प्राथमिकता मे है , हर गांव मे छोटा काम हो या बड़ा काम हो , जनहित मे अगर आवश्यक है , तो उसको प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा , इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रमाकांत , भाजपा मंडल राजगढ़ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय , राम नरेश विश्वकर्मा , ओमप्रकाश सिंह , इंद्रमन पाल , इंद्रपाल सिंह , बच्चा सिंह , रामबली सिंह सहित तमाम अन्य लोग मौजूद रहे ,