मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में गांव चलो अभियान के तहत घर घर पर्ची बांटा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में गांव चलो अभियान के तहत पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय लोगो के एक एक घर पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों की पर्ची को बांटा , विधायक जी ने कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अहरौरा के ग्राम मोयद्दीनपुर से किया, उसके बाद ग्राम हटिया, सहित कई अन्य गांव में पैदल भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय लोगो को प्रधानमंत्री की अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी भी दिया , उसके बाद चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ मे ग्राम प्रधान हरिओम सिंह के यहां तिलकोत्सव के कार्यक्रम मे शामिल हुए साथ ही कई अन्य कार्यक्रम के लिए आगे रवाना हुए ,