मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने अंताक्षरी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज जी डी बिनानी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश संस्थानम लखनऊ के तत्वाधान मे संस्कृत प्रतिभा अन्वेषण के अंतर्गत विंध्याचल मंडल स्तरीय संस्कृत वाचन एवं संस्कृत श्लोक अंताक्षरी श्लोक प्रतियोगिता 2024 के आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे , मड़िहान विधायक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अंताक्षरी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया , इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीना सिंह एवं मंडल संयोजक डॉ अखिलेश नारायण मिश्र के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे, तो वही कार्यक्रम संचालन डॉक्टर ध्रुव पांडेय ने किया ,