मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक दुःखद परिजनों से की मुलाकात क्षेत्रवासियो का जाना हाल
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , तो वही दूसरी तरफ क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों का हाल-चाल जाना , विधायक जी सर्व प्रथम ग्राम समुदवां के रहने वाले कमला सिंह पूर्व सहायक विकास अधिकारी कृषि के निवास पर पहुंचकर उनके निधन के तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया, तो दूसरी तरफ ग्राम जमुहार की ग्राम प्रधान श्रीमती संपत्ति देवी की आकस्मिक निधन की दु:खद समाचार सुनकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उनके निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करे , उसके बाद विधायक जी मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवपुरा पहुंचे यहा आदर्श नाट्य समिति देवपुरा के पदाधिकारीयों एवं समिति के सदस्यो से मिलकर उनका हाल-चाल लेते हुए सभी का हौसला आफजाई किया , हम आपको बता दे कि इस गांव के लोग नाट्य कलाकारो द्वारा समाज मे फैली कुरीतियो के खिलाफ नाट्य मंचन के माध्यम से समाज को अच्छा संदेश देते है, इन कलाकारो की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर एवं मनमोहक होती है, इनके कला को देखते हुए विधायक जी ने सभी का हौसला आफजाई किया ,