मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक दर्जनों दुखद परिजनों के निवास पर जाकर शोक प्रकट किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव में दुःखद परिजनों के निवास पर जाकर उनके दुःख में शरीक होकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , सर्व प्रथम विधायक जी ग्राम जमुहार मे ज्योति नारायण सिंह उर्फ चंदन के पिता के निधन की खबर लगते ही उनके निवास पर पहुचकर उनके दुःख में शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट किया , वहा से निकल अहरौरा पहुचे यहा भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस नाथ अग्रहरी के तेरहवीं मे शामिल होकर शोक सभा मे नमन किया , अदलहाट क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमपुर मे कल्लू गुप्ता के निवास पर पहुच उनके पिता के निधन पर परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया , ग्राम इब्राहिमपुर मे ही पुलिस सब इंस्पेक्टर राजेंद्र तिवारी के निधन पर परिजनों से मिल शोक जताया , वहा से निकलकर अदलहाट बाजार के ग्राम बरेंव मे भाजपा के बूथ अध्यक्ष बेचन केसरी का मोटरसाइकिल से दुर्घटना में उनका पैर फैक्चर होने पर उनके घर पहुचकर हालचाल लेकर ग्राम बरेंव में ही हरिनंदन केसरी के निवास पहुचकर उनके पिता के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे , आज वैसे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के कई कार्यक्रमो में शामिल हुए , आज का उनका कार्यक्रम केवल दुःखद परिजनों तक ही सीमित नही रहा , तूफानी दौरा करते हुए कई अन्य कार्यक्रम में शामिल हुए ,