मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक जनपद से लेकर सोनभद्र तक का आज किया दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मिर्ज़ापुर जनपद से लेकर जनपद सोनभद्र तक के दौरे पर कई दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, विधायक जी सर्वप्रथम अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवपुरा के रहने वाले पुष्पेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू के निवास पर पहुंचकर उनके पिता के निधन पर शोक प्रकट की, उसके बाद ग्राम भांवा, डढ़िया में राजेंद्र बेलवंशी के घर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , ग्राम डढ़िया डेहुरी के रहने वाले राम जियावन पटेल के निधन का समाचार सुनकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक प्रकट किया, उसके बाद विधायक जी जनपद सोनभद्र के रावर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर कॉलोनी पहुंचे, दरसल कालोनी के रहने वाले पति-पत्नी धर्मेंद्र सिंह एवं मंजू सिंह की विगत दिनों धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी, ये दुःखद समाचार सुनकर आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जनपद सोनभद्र के रावर्ट्सगंज के ब्रह्मनगर कॉलोनी के रहने वाले पति-पत्नी धर्मेंद्र सिंह एवं मंजू सिंह के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर दुःखद घटना पर अपनी शोक श्रद्धांजलि प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे ,