मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर जिलाधिकारी संग किया बैठक
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र में गर्मियों में बढ़ते पानी की समस्या को लेकर आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे अमरेन्द्र कुमार वर्मा एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक किया , बैठक में विधायक जी ने कहा कि सभी खण्ड विकास अधिकारी से पेयजल संकट वाले गांव का सर्वे कराकर एक सप्ताह के अंदर सूची उपलब्ध मंगवाया जाए , मड़िहान क्षेत्र में आगामी गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को लेकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल काफी चिंतित है , जिसको लेकर आलाधिकारियों के साथ बैठक कर ग्रामीणो को पेयजल उपलब्ध कराने पर चर्चा किया , मड़िहान विधायक ने कहा कि इस साल बरसात कम होने की वजह से गर्मी के दिनो में क्षेत्र में पेयजल संकट की सम्भावना दिखाई दे रहा है , इसलिए अभी से सभी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा कर ली जाये , जिससे आने वाले गर्मी के दिनों में ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े , उन्होने कहा कि मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत पटेहरा व राजगढ़ में पेयजल समस्या होती है , सम्बन्धित विभाग द्वारा पेयजल संकट का निदान सुनिश्चित कर लिया जाय , उन्होने कहा कि जो हैण्डपम्प खराब हो उनकी एक सूची बनाकर उनको ठीक कराया जाय , खराब हैण्डपम्पों की सूची बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि उसमें कोई गलत रिपोटिंग न की जाय , गलत रिपोर्टिंग पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी , उन्होने कहा कि जो टैंकर पिछले वर्ष खरीदे गये थे उनकी स्थिति के बारे में प्रधानों से जानकारी प्राप्त कर लें , जिसपर जिलाधिकारी ने सभी विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि अधिक पेयजल संकट वालें ग्रामों का सर्वे करके एक सप्ताह के अन्दर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ,