मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र में दर्जनों दुःखद परिजनों से मिल भागवत कथा में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों दुःखद परिजनों के द्वार पहुचकर अपनी शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर क्षेत्र में आयोजित भागवत कथा में भी शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया , आज पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल राजगढ़ के ग्राम रैकरी चनरी बांध के रहने वाले हंस नरायन सिंह पूर्व प्रवक्ता की पत्नी के निधन पर उनके यहां पहुचकर तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , ग्राम सिलौड़ी में बृजेश सिंह अध्यापक के निवास पर पहुंच उनके माता के तेरहवीं में अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से निकलकर विधायक जी ग्राम दरियापुर में मन्नू सिंह के निवास पर पहुचकर उनके माता के भी तेरहवीं मे शोक प्रकट कर विधानसभा चुनार के ग्राम प्रतापपुर के रहने वाले भवदत्त सिंह के यहा पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर शोक संवेदना प्रकट कर मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल पुरानी वीआईपी के रहने वाले रोहित त्रिपाठी के यहां देवी भागवत कथा मे शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया ,