मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र भ्रमण कर दुःखद परिजनों के दुःख में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रति दिन की भांति आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों का हालचाल लिया , तो वही दूसरी तरफ मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ही दुःखद परिजनों के निवास पर पहुंचकर उनके दुःख में शामिल होकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल राजगढ़ के ग्राम भांवा के रहने वाले त्रिलोकनाथ सिंह ठाकुर के निवास पर पहुंचकर उनकी पत्नी के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित किया , तो वही दूसरी तरफ चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बगहा सीखड़ में भूपेंद्र कुमार सिंह के घर पहुचकर उनके पिता के भी तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी श्रद्धांजली अर्पित किया , वहा से निकलकर वापस अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम वहीकटवा मे पहुचकर तेज प्रताप कनौजिया के घर बैठकर आस पास के क्षेत्रवासियों का हाल चाल लिया , इस मौके पर उनके साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ,