मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक क्षेत्र की जनता के दुःख में हुए शरीक मदद का दिया भरोसा
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए दुःखद घटना की खबर लगते ही पीड़ित परिजनों के द्वार पहुचकर उनके दुःख में शामिल होकर अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , तो वही बीते दिनों एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में चार युवकों की मौत पर उनके परिजनों को हर सम्भव मदद करने की बात कही , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसौना के रहने वाले शिव कुमार सिंह पटेल के निवास पर पहुचकर उनके परिजनों से सर्प दंश से हुए निधन अपनी शोक संवेदना प्रकट किया , वहा से निकल विधायक जी ग्राम पटेहरा एवं रामपुर रेक्शा पहुचे जहा के रहने वाले चार युवकों की बीते एक दुर्घटना में एक साथ मौत हो गयी थी , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उन सभी के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर ढांढस बांधते हुए हर संभव मदद करने की बात कही , इसी तरह ग्राम पियूरी पूर्व प्रधान नंदू मौर्या के निवास पर पहुचकर परिजनों से मिलकर उनके माता के निधन शोक प्रकट कर ईश्वर से प्रार्थना की कि उनके परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे , वह से निकलकर ग्राम खंडवर मझारी संजय सिंह पटेल के घर पहुचकर उनकी पुत्री की साइकिल एवं मोटरसाइकिल के टक्कर मे निधन होने पर दुःख प्रकट किया , इसी तरह से कई दुःखद समाचार मिलने पर पीड़ित के घर पहुचकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर उनके दुःख में शरीक हुए ,