मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक को क्षेत्र भ्रमण और एक अच्छे जनप्रतिनिधि के लिए ग्रामीणों ने किया किया सम्मानित
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज जब अपने विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले तो अदलहाट क्षेत्र के ग्राम दुर्वासापुर के रहने वाले आलोक सिंह के आवास पर जब विधायक जी उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे तो आलोक सिंह ने विधायक जी के लगातार क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रमो को देखकर क्षेत्र के एक अच्छे जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक जी को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कई गांव पहुंचकर दुखद परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे , सर्व प्रथम जमालपुर के ग्राम डूही खुर्द के रहने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट की, ग्राम भाईपुर में पहुंच प्यारेलाल बियार के पुत्र के निधन पर विधायक जी ने शोक प्रकट किया, चुनार के ग्राम अदलपुरा में मनीष सिंह एडवोकेट के भाई का तिलक में शामिल होने शिवा लान अदलपुरा पहुंचे , इसी तरह आगे भी दर्जनों कार्यक्रम में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल कई गांव के शिरकत करने पहुंचे ,