मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक को ऐसे ही नही कहा जाता जमीनी नेता मध्य प्रदेश से आयी कुछ तस्वीरें
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को ऐसे ही नही कहा जाता जमीनी नेता, क्या आम और क्या खास हकीकत देखिए कही जमीन पर बैठे मिलेंगे , तो कही गरीबो के खाट पर उनके साथ बैठे मिलेंगे , मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के विधानसभा चंदला 49 में ग्राम बछौन, ग्राम सराई, ग्राम लबरहा में बुजुर्गों, नौजवानों, महिलाओं गरीबो के साथ बैठकर केन्द्र सरकार की योजनाओ की चर्चा करते हुए , भारत सरकार की उज्जवला योजना एवं किसान सम्मान निधि एवं वृद्धावस्था पेंशन आदि योजनाओं के बारे मे जमीनी हकीकत जाना, साथ ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मध्य प्रदेश मे विधायक प्रवास अभियान के तहत जिला छतरपुर विधानसभा चंदला, 49 के शक्ति केंद्र एवं बुथ की बैठक कर ग्राम कमलपुरवा मे पदाधिकारी के साथ पांच बूथ, बैरनिया पोखरी 170, घुरापुरवा 162, बिरना खेड़ा 171, व्यास बदौरा 163 एवं खराबा 169 बूथ की जानकारी लिया , तो वही कई अन्य गांव में जाकर विधायक जी आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मध्य प्रदेश सरकार एवं भारत सरकार की योजनाओं का कुशल पूर्वक आम जनमानस के बीच पहुंचाने के लिए , उनकी भागीदारी एवं दायित्व पर चर्चा किया , आज भी मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मध्य प्रदेश में विधायके प्रवास अभियान के तहत जिला छतरपुर विधानसभा चंदला,49 के दर्जनों गांव मे जाकर महिला सशक्तिकरण के अभियान के तहत भारत सरकार एवं मध्य प्रदेश सरकार की तमाम योजनाओ के बारे में चर्चा करते हुए , राजनैतिक गतिविधियों की जमीनी हकीकत की जानकारी हासिल किया ,