मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के यहां आयोजित पूजा में शामिल प्रयागराज पहुचे
मिर्ज़ापुर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता के यहां आज आयोजित पूजा पाठ में शामिल होने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मंत्री गिरीश यादव, मंत्री बलदेव औलख, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल प्रयागराज पहुचकर पूजा में शामिल हुए , बीते दिनों आज ही के दिन यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर तेरह साल पहले रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था , हमले में वह गंभीर रूप से ज़ख़्मी हो गए थे , महीनों चले इलाज के बाद उन्हें नई ज़िंदगी मिली थी , जानलेवा हमले के बावजूद मिले नए जीवन को वह हर साल पुनः प्राप्त जन्म महोत्सव के रूप में मनाते हैं ,कोरोना के साये में गुजरे कई सालों के बाद इस बार का महोत्सव धूमधाम से मनाया गया , इस ख़ास मौके पर मंत्री नंदी ने बहादुरगंज इलाके के शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर घंटों पूजा अर्चना किया , मंत्री नंदी ने इस मौके पर ब्लड डोनेशन कैम्प लगाकर रक्तदान किया , उनका कहना है कि आरडीएक्स ब्लास्ट के बावजूद वह भगवान भोलेनाथ की कृपा की वजह से ही बच पाए हैं , इस मौके पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, योगी सरकार के तकरीबन दर्जन भर मंत्रियों के साथ पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल और दूसरे खास मेहमान शामिल हुए ,