मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के निवास पर पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी चाय पर हुई चुनावी चर्चा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के निवास पर आज सुबह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित कई बड़े नेतागण पहुंचकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा, एनडीए गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल को के चुनाव को लेकर चाय पर चर्चा हुआ , उसके बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में जाकर भाजपा, एनडीए गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लिए चुनाव प्रचार करते हुए , जनसम्पर्क करते हुए वोट मांगा, विधायक जी ने मतदाताओ से कहा कि पहले मतदान फिर जलपान , आज विधायक जी मंडल सतेशगढ़ के ग्राम बरगवां, ग्राम लाहौर, गगोदरा, पुरैनिया, में ग्रामीणो से जनसंपर्क कर भाजपा, एनडीए गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक वोट देकर जिताने की अपील किया , इस दौरान विधायक जी ने ग्रामीणों से कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का 400 पार का संकल्प पूरा हो सके , साथ ही कई अन्य कार्यक्रमो में भी मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शिरकत कर भाजपा, एनडीए गठबन्धन प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट के लिए वोट मांगा ,