मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव का किया गया भव्य स्वागत हजारों कार्यकर्ताओ की उमड़ी भीड़
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में आज पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह का हजारो कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया, स्वागत करने के लिए हजारों कार्यकर्ताओ की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने सतेशगढ़ में स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज के आश्रम मे जाकर महाराज जी से आशीर्वाद लिया, उनके साथ पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, उसके बाद राज्यसभा सांसद ने अहरौरा बाजार मे "घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार" के तहत नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म पर राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने व्यापारियों से मिलकर जीएसटी के लाभ पर चर्चा की, तथा व्यापारियों के दुकान पर स्टीकर भी लगाया, उसके बाद वृक्षारोपण भी किया , इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एवं जिला प्रभारी श्रीमती सरोज कुशवाहा, पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, विधान परिषद सदस्य विनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी के कार्यकर्ता मौजूद रहे,