मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक की लोकप्रियता से घबड़ाये विरोधी उनके फेसबुक एकाउंट को दूसरी बार हैंक कर डाला गया स्टेज डांस
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की क्षेत्र में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए, उनके विरोधी जब उनका कुछ नही कर सके तो उनके सोशल मीडिया के फेसबुक एकाउंट को हैंकरो द्वारा हैंक कराकर उस पर कुछ आपत्तिजनक वीडियो लोड कर उनको बदनाम करने की साजिश रच रहे है , विधायक जी के फेसबुक एकाउंट को हैंकरो द्वारा आज दूसरी बार हैंक किया गया, जिसकी शिकायत मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक से की है , ऐसे ही लोकसभा चुनाव के बाद विरोधियो द्वारा एक फर्जी लिस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया कि विधायक जी गोल्हनपुर अपने दोनों बूथ को हार गए, जब कि चुनाव आयोग के वेबसाइट पर विधायक जी अपने दोनो बूथ पर जीत दर्ज किये थे , विधायक जी ने बताया कि अपने 30 वर्ष के राजनीति कार्यकाल में हमने कभी अपना बूथ नही हारा, विरोधी सूरज की रौशनी को नही रोक सकते, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जिस तरह से अपने विधानसभा क्षेत्र और जनपद में जमीन पर जनता के बीच रहकर उनके सुख दुःख को बाटते आ रहे है, जिससे इनकी लोकप्रियता पूरे जनपद में एक नम्बर पर बनी हुई है, इसको देखकर विरोधियो की कही दाल नही गल रही है, जिसको लेकर विधायक जी को बदनाम करने के लिए नई नई साजिश रचते दिख रहे है ,