मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक की मेहनत लायी रंग मड़िहान और अहरौरा के बस स्टेशन को PPP मॉडल पर बनाने की मिली मंजूरी
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर एक कि गयी मेहनत रंग लायी , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के द्वारा मड़िहान और अहरौरा के बस स्टेशन को पुनः नवनिर्माण सुंदरीकरण PPP मॉडल पर बनाने की मांग को परिवहन मंत्री ने मंजूर कर लिया , जिसे विभाग द्वारा बहुत जल्द ही नवनिर्माण कराया जायेगा , मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में विकास के रथ को आगे बढ़ाने और जनता की समस्याओं का लगातार निस्तारण के लिए विधायक जी को क्षेत्रवासियो ने धन्यवाद दिया है , विभाग द्वारा पत्र जारी कर विधायक जी को अवगत कराया गया कि पत्रांक-129 दिनांक 27.07.2024, जो परिवहन मंत्री कार्यालय से पत्र सं0-657/बी.आई.पी./रा.म. (स्व०प्र०) परि०/ 2024 लखनऊ, दिनांक 29.07.2024 के माध्यम से प्राप्त हुआ है, पत्र के द्वारा विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के अन्तर्गत परिवहन निगम के बस स्टेशन मड़िहान एवं अहरौरा को पी०पी०पी० मॉडल पर विकसित कराये जाने का अनुरोध किया गया है, पत्र पर मा० परिवहन मंत्री जी द्वारा जनहित में पी०पी०पी० मॉडल पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये हैं ,