मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक का मेहनत लाया रंग अहरौरा निकाय चुनाव में 74.37 प्रतिशत रिकार्ड मतदान
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र के अहरौरा नगर पालिका परिषद के चुनाव को लेकर बीते कुछ दिनों से जो मेहनत किया था , उसका परिणाम सामने देखने को भी आ गया , योगी जी के इस सिपाही ने अपने विधानसभा क्षेत्र अहरौरा नगर पालिका परिषद निकाय चुनाव की चुनावी भाग दौड़ खुद संभाल रख्खा था , विधायक जी का मेहनत रंग लाया और अहरौरा निकाय चुनाव में 74.37% प्रतिशत रिकार्ड तोड़ मतदाताओं ने मतदान किया , आज सुबह से ही मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने समर्थकों के साथ अहरौरा निकाय चुनाव मे पहुंचकर हर बूथ पर भ्रमण कर निरीक्षण करते रहे , मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए स्वंयम घर घर जाकर मतदाताओं को उनकी बूथ की ओर भेजते रहे , अधिक से अधिक मत पड़वाने के लिए क्षेत्र वासियों से अपील करते रहे , जिसका रिजल्ट सामने देखने को मिला कि अहरौरा निकाय चुनाव में 74.37% प्रतिशत रिकार्ड तोड़ मतदान हुआ , जो पूरे जनपद में नम्बर वन मतदान का रिकार्ड भी बन गया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति रिकार्ड मतदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया ,