मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आवास पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर दर्जनों अन्य कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने शुक्लहा स्थित आवास पर बड़ी संख्या में अपनी समस्या को लेकर आये क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराने के बाद अपने निर्धारित दर्जनों अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकल पड़े, सर्वप्रथम विधायक जी पटेहरा के ग्राम ककरद के रहने वाले राजेश पटेल के निवास पर पहुंचकर परिजनों से मिलकर उनकी पत्नी के निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर, ग्राम बनकी में परशुरामपुर महाविद्यालय में और ग्राम रेक्शा खुर्द में कृषि विभाग उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे बीज मिनी कीट वितरण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किसानों को निशुल्क बीज कोदो, बाजरा सवई, अरहर वितरण कर किसानों को संबोधित करते हुए योगी सरकार की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि किसानो के विकास एवं उनकी आय दुगनी करने के लिए मोदी जी और योगी जी की सरकार दृढ़संकल्पित है, उसके बाद विधायक जी ग्राम सुगापांख भाजपा नेता अंकित अग्रहरी के निवास पर पहुंचे, मोटरसाइकिल दुर्घटना मे अंकित को गंभीर चोट लगने पर उनका हालचाल लेने के बाद विधायक जी का काफिला ग्राम पचोखरा के अरविंद कुमार सिंह के घर पहुंचा, यहा उनके पिता के निधन पर विधायक जी ने अपनी शोक श्रद्धांजलि प्रकट की, इसी तरह ग्राम भांवा में रमाशंकर सिंह पटेल के यहा पहुंचकर उनकी मामी के निधन पर शोक प्रकट किया, ग्राम गढ़वा में सुभाष सिंह के निधन का समाचार सुनकर पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल उनके घर पहुंचकर यहा भी अपनी शोक संवेदना प्रकट की, इसी तरह ग्राम धनसिरीयां सतौहा में रामनरायन सिंह उर्फ खराब दास सिंह के निधन का समाचार सुनकर उनके घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक प्रकट की, उसके बाद विधायक जी शाहगंज बाजार के पटेल नगर के रहने वाले मगरु सिंह के निधन का समाचार सुनकर उनके घर पहुंचकर, परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, उसके बाद चुनार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर कला के रहने वाले सतेंद्र सिंह के घर पहुंचकर, उनके बड़े भाई जितेंद्र सिंह का हालचाल लिया, विगत दिनों वाराणसी मे उनका ऑपरेशन हुआ था, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की , इसी तरह दी रात्रि तक पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का क्षेत्र के अन्य जगहों कर कार्यक्रम जारी रहा ,