मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज शादी समारोह से लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर जनता का जाना हाल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में शादी समारोह में पहुचकर जहा वरवधू को आशीर्वाद दिया , तो वही दूसरी तरफ अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण करते हुए आम जनता का हाल जाना , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल का वैसे तो बहुत व्यस्त कार्यक्रम क्षेत्र में चलता रहा , लेकिन उसके बावजूद कई गांव में जनता के बीच पहुचकर उनका हालचाल लिया , विधायक जी ने आज अपने कार्यक्रम की शुरुआत पटेहरा के ग्राम रामपुर ठाकुर दयाल श्री राम जी चौहान के घर पहुंचकर मौजूद लोगों से मुलाकात कर हालचाल जानकर शुरू किया , उसके बाद क्षेत्र के ग्राम रैकरा बेलाही पहुच सेवालाल आदिवासी के पुत्री के शादी मे व ग्राम देवपुरा के रहने वाले डंगर प्रसाद मौर्या के सुपौत्री के शादी में पहुंचकर आशीर्वाद दिया , उसके बाद विधायक जी ग्राम-रामपुर बरहो के रहने वाले धर्मपाल सिंह के पुत्री की शादी समारोह में शामिल होने के लिए बघौड़ा के बाबा लान मे पहुंचकर आशीर्वाद देकर ग्राम जौगढ़ महेश लाल अग्रहरी के निवास पर पहुच उनकी पत्नी के निधन पर आयोजित तेरहवीं मे शामिल होकर अपनी शोक संवेदना प्रकट कर ग्राम जौगढ़ में ही मनोज कुमार गुप्ता के पुत्री की शादी मे शामिल होकर आशीर्वाद दिया , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज जहा क्षेत्र के दर्जनों शादी समारोह में शामिल हुए , तो वही कई गांव में पहुचकर क्षेत्र की जनता का हालचाल लिया ,