मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज लखनऊ में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी सहित कई अन्य मंत्रियों व डीजीपी से की मुलाकात
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कई अन्य विभागों के मंत्रियों से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने पर चर्चा किया , साथ ही उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार से भी विधायक जी ने शिष्टाचार मुलाकात किया, पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने विधानसभा क्षेत्र की अनेकों समस्याओ की लिस्ट तैयार कर आज लखनऊ पहुंचकर, प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कई अन्य विभागों के मंत्रियों से मुलाकात करते हुए मड़िहान विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से विभागीय मंत्री को अवगत कराते हुए समस्या के समाधान पर चर्चा किया , प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास 5-कालिदास मार्ग पर जाकर विधायक जी ने अपने क्षेत्र के पेयजल संकट, एवं सिंचाई की समस्या पर विशेष चर्चा की, इसके अलावा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर भी मुख्यमंत्री जी से वार्ता की, सारी समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री ने विधायक जी को आस्वस्थ किया , उसके बाद विधायक जी उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार से शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे , वहा से सीधा प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मिलकर अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान की पेयजल एवं सिंचाई के संकट को दूर करने तथा बाणसागर का पानी टेल तक पहुंचाने तथा नहर की साफ सफाई सहित विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की, जिस पर जल शक्ति मंत्री ने कहा कि सभी कार्य जनहित मे है, जल्द ही सभी समस्याओ का हल किया जाएगा , उसके बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर जिले मे परिवहन की समस्या से अवगत कराया , उसके बाद महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग मंत्री श्रीमती बेबीरानी मौर्य जी से पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मिलकर छोटे बच्चो एवं गर्भवती धात्री महिलाओ की रखरखाव एवं पुष्टाहार के समय से वितरण की समस्याओ की ओर ध्यान आकृष्ट कराया , आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल दिन भर लखनऊ में प्रदेश के मुखिया सहित अन्य विभागों के अलग-अलग मंत्रियों से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र मड़िहान की कई गंभीर समस्याओं को हल करने पर जोर दिया , सभी विभाग के मंत्रियों ने विधायक जी की समस्या को सुनकर दूर करने का आश्वासन दिया है ,