मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज लखनऊ मुख्यमंत्री जी से आवास पर मुलाकात कर अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज लखनऊ 5,कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से आवास पर उनसे मुलाकात कर अपने बेटे की शादी का निमंत्रण दिया , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के बेटे के विवाह कार्ड लेते हुए बहुत बहुत बधाई देते हुए अपना आशीर्वाद दिया , हम आपको बता दे कि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के पुत्र अंकुर सिंह पटेल का विवाह इसी जनवरी माह में होना है , विधायक जी अपने पुत्र के विवाह कार्यक्रम का निमन्त्रण देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री व विधायकगण को निमंत्रण देने के लिए पिछले दो दिनों से लखनऊ में मौजूद है , आज पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल 5, कालिदास मार्ग मुख्यमंत्री जी के निवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को बेटे की शादी के लिए आमंत्रित किया, साथ ही जिले के विकास एवं सिंचाई सहित अन्य मुद्दे पर वार्ता की ,