मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज दर्जनों शादी समारोह में पहुचने के साथ ही लगाया जनता दरबार
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों शादी समारोह में पहुच एक ओर जहा वर-वधु को आशीर्वाद दिया तो वही ग्राम गोल्हनपुर अपने कैम्प कार्यालय पर जनता दरबार लगाकर आने वाले सैकड़ो फरियादियों की समस्या को सुनकर समस्या का समाधान कराया , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम जनता दरबार के बाद मड़िहान क्षेत्र में संतोष मौर्य के नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश पर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर राजगढ़ के ग्राम बरगवां पहुचकर शिव कुमार सिंह के पुत्र के तिलक मे शामिल होकर आशीर्वाद दिया , इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शक्तेशगढ़ राजबहादुर सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह , पूर्व प्रधान राजकुमार सिंह एवं जय सिंह , मिथलेश सिंह , राजू सिंह , संतोष मौर्य , रामबली सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे , इसी तरह कई अन्य शादी समारोह में पहुचकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद दिया ,