मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्र में किया दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मिर्ज़ापुर जनपद के अन्य विधानसभा क्षेत्र में दौरा करते हुए कही लोगो का हालचाल लिया, तो कही रुद्राभिषेक पूजा पाठ में शामिल होने पहुंचे, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज सर्वप्रथम छानबे विधानसभा क्षेत्र के गैपुरा ग्राम खम्हरिया के रहने वाले लक्ष्मीशंकर सिंह पटेल के निवास पर पहुंचे, जहा विधायक जी ने लक्ष्मीशंकर के हाथ मे फैक्चर हो जाने का उनका हाल-चाल लिया , शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की, उसके बाद विधायक जी छानबे विधानसभा क्षेत्र के हलिया पहुंचे, यहाँ पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ताराचंद अग्रहरी के यहां रुद्राभिषेक कार्यक्रम मे शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किये , उसके बाद कई अन्य कार्यक्रमो में शामिल होने के लिए आगे रवाना हो गए ,