मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज क्षेत्र में हुए दुःखद घटना के अंतिम संस्कार में हुए शामिल
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र में हुए दो दुःखद घटना में उनके अंतिम संस्कार में गंगा घाट पर पहुंचकर शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सक्तेशगढ़ के अपना दल एस के नेता कुलदीप सिंह पटेल उर्फ काजू पटेल के आकस्मिक निधन पर उनके अंतिम संस्कार में मेड़िया चुनार गंगा घाट पर पहुंचकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित की , तो वही दूसरी दुःखद घटना मड़िहान ग्राम पथरौर के भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डब्बू पटेल के पिता राजाराम पटेल के निधन पर चील्ह गंगा घाट पर उनके अंतिम संस्कार में शामिल होकर अपनी शोक श्रद्धांजली अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी मंडल शक्तेशगढ़ में कामकाजी बैठक दुखई राम इंटर कॉलेज उदित नगर मे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक में भाग लिया , वहा से निकलकर मड़िहान के धौहा शक्ति केंद्र ग्राम बहेरी के रहने वाले मनोज पाल के घर पहुंचकर उनकी पत्नी की निधन परशोक संवेदना प्रकट किया , विगत दिनो सांप काटने से उनकी मृत्यु हो गई थी , पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आगे राजगढ़ के ग्राम-बहेरा मे भारतीय जनता पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक सिंह के घर जाकर वहा मौजूद कार्यकर्ताओ से शिष्टाचार मुलाकात कर लोगों का हाल-चाल लिया , बीती देर रात्रि तक विधायक जी का क्षेत्र में दौरा जारी रहा ,