मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई दुःखद परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना प्रकट किए
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज मड़िहान विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के दौरान कई दुःखद समाचार की जानकारी प्राप्त होने पर उनके निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक श्रद्धांजलि प्रकट किए, विधायक जी सर्वप्रथम ग्राम देवपुरा में राजेश सोनी के घर पहुंचकर उनके पुत्र के दुखद निधन पर अपनी शोक संवेदना प्रकट की, वहा से ग्राम भांवा में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष जिउतराम भारती के घर पहुंच उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया , इसी तरह ग्राम दरबान में गुप्तेश्वर सिंह के पिता के निधन पर तेरहवीं मे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर श्रद्धांजली अर्पित की, वहा से विधानसभा चुनार के गांव रसूलपुर मे विजय सिंह पटेल के यहां पहुंच उनकी माता के निधन पर शोक प्रकट की , उसके बाद कई गांव में भ्रमण कर लोगो से शिष्टाचार मुलाकात कर हाल-चाल लिया ,