मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने शिक्षक गुरु के तेरहवीं में शामिल हो श्रद्धांजलि अर्पित किया
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने शिक्षक गुरु के तेरहवीं में शामिल होकर उनको नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित किया , दरसल पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल अपने छात्र जीवन के समय भुड़कुड़ा के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज गौरी शंकर सिंह से शिक्षा दीक्षा प्राप्त किया था , बीते दिनों उनके निधन के पश्चात आज अहरौरा के ग्राम श्रीपुर उनके निवास पर पहुच उनकी तेरहवीं पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन करते हुए शोक श्रद्धांजली अर्पित किया , उसके बाद विधायक जी ग्राम पचोखरा के रहने वाले आदर्श सिंह पटेल के निवास पर पहुचे , जहा बीते दिनों सड़क दुर्घटना मे आदर्श सिंह पटेल का निधन हो गया था , उक्त दुःखद समाचार मिलने पर आज उनके निवास पहुचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट किया ,