मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने विधानसभा क्षेत्र में अनुप्रिया पटेल के जीत के लिए बिछा रहे चुनावी बिसात
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर अबकी बार चार सौ पर का नारा बुलन्द करते हुए, अपने मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में तमाम बैठक, और मीटिंग के माध्यम से भाजपा सहयोगी पार्टी अपना दल एस की प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के लिए चुनावी बिसात पर इंडिया गठबन्धन प्रत्याशी को घेरने की रणनीति बना रहे, आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मंडल अहरौरा के ग्रामसभा जसवां मे भारतीय जनता पार्टी शक्ति केंद्र की कार्यकर्ताओ के साथ बैठक किया, बैठक में पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा, अपना दल यश एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक बटन दबाकर भारी मतो से विजयी बनाने का आह्वान किया , उन्होंने कहा कि 04 जून को 400 पार के संकल्प को पूरा करना है , इसी प्रकार से ग्रामसभा बियाहुर में, ग्राम भगवतीदेई, सोनपुर, बियाहुर व ग्रामसभा पटिहटा मे कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करने के पश्चात घर-घर जाकर मतदाताओ से जनसंपर्क कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा,अपना दल यश एवं निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल के चुनाव चिन्ह कप प्लेट पर अधिक से अधिक बटन दबाकर भारी मतो से जीताने की अपील किया,