मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने चाहने वालो के द्वारा दिये हर निमंत्रण में होते है शामिल रिकॉर्ड तोड़ तूफानी दौरा
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सिर्फ अपने विधानसभा क्षेत्र ही नही बल्कि पूरे जनपद और अगल बगल के जनपदों में अपने चाहने वालो के द्वारा दिये गये हर निमंत्रण में शामिल होने उनके द्वार तक पहुंचते है, पिछले दो दिनों में शादी समारोह में शामिल होने का विधायक जी ने रिकॉर्ड तोड़ तूफानी दौरा किया, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल सर्व प्रथम आज राजगढ़ के ग्राम मड़फा के रहने वाले रामधनी सिंह के निवास पर पहुंचकर उनकी माता के निधन की तेरहवीं मे शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया, जनपद सोनभद्र के रावर्टसगंज में दीनानाथ सिंह के पुत्र के प्रीतिभोज शामिल होने राबर्टसगंज के ब्रह्मनगर आशीर्वाद वाटिका पहुंचे , बीती रात भी विधायक जी का वर-वधु को आशीर्वाद देने का तूफानी दौरा चलता रहा, अदलहाट के ग्राम हाजीपुर बसावनपुर में वासुदेव विश्वकर्मा के पुत्री की शादी हुए, सोनभद्र के जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल की पुत्री की शादी में शामिल होने सोनभद्र के ग्राम खैरपुर पहुंचे, राजगढ़ के ग्राम खोराडीह भोराबान में रामजनम प्रजापती के पुत्र के तिलक मे शामिल हुए, अशोकनगर रावर्टसगंज सोनभद्र के रहने वाले दीनानाथ सिंह के पुत्र के बारात में राजगढ़ के पटेल नगर पहुंचकर शामिल हुए, इसी तरह से ग्राम नदिहार में राजकिशोर सिंह के पुत्री की शादी मे शामिल हुए, ग्राम भांवा मे छात्र नेता जितेंद्र सिंह पटेल की पुत्री की शादी में शामिल होने रविंद्रम वाटिका भावां बाजार पहुंचे, मड़िहान बाजार के रहने वाले कमला सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने आदिशक्ति गार्डेन राजापुर पचोखरा पहुंचे, इसके साथ ही कई अन्य शादी समारोह में मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल शामिल होकर वर-वधु को अपना आशीर्वाद देते रहे ,