मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने क्षेत्र में जनता के लिए कर रहे है ताबड़तोड़ कार्यो का उदघाट्न
मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल इन दिनों अपने विधानसभा क्षेत्र में आम जनमानस को सुविधा पहचाने के लिए इन दिनों ताबड़तोड़ कार्यो का उदघाट्न कर सुर्खियों में है , कभी बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए स्कूल का उदघाट्न , तो कभी कुछ , आज मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आम जनमानस को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए राजगढ़ बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल मे अशोका हॉस्पिटल का फीता काटकर उदघाट्न किया , उदघाट्न कार्यक्रम में पहुचने पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर पवित मौर्य और मैनेजर अमरेश मौर्य सहित बड़ी संख्या में मौजूद स्टाप ने विधायक जी को बुके देकर स्वागत किया , उदघाट्न के बाद मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजगढ़ क्षेत्र में अशोका हॉस्पिटल खुल जाने से आस पास के क्षेत्र के ग्रामीणों को इलाज कराने में काफी सहूलियत होगा , अगर बीमार व्यक्ति को समय पर इलाज मिल जाती है तो काफी हद तक डॉक्टर भगवान के रूप में उसकी जान बचाने का प्रयास करते है , ऐसे मौके पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर पवित कुमार मौर्य एवं मैनेजर अमरेश कुमार मौर्य के साथ भारी संख्या में स्टाप व अन्य लोग मौजूद रहे ,