मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक अपने आवास पर आमजन की समस्या को सुनकर क्षेत्रवासियों का हाल जानने निकले
मिर्ज़ापुर पूर्व उर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज शुक्लहा स्थित अपने आवास पर जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आये आमजन की समस्या को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों से फोनवार्ता कर समस्या का समाधान कराया, उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों का हाल जानने के लिए करीब आधा दर्जन गांव में पहुंचकर लोगो से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए लोगो का हाल चाल लिया, विधायक जी आज सर्वप्रथम अपने गांव गोल्हनपुर में भ्रमण कर गांव के लोगो का हाल-चाल लिया, उसके बाद ग्राम जमुहार में कई लोगो की तबियत खराब होने की सूचना लगते ही विधायक जी ग्राम जमुहार के रहने वाले सुरेंद्र सिंह, जयसिंह एवं बंगाली सिंह के निवास पर जाकर बारी बारी से एक एक लोगो का हाल-चाल लिया , बताया गया कि जिनके घर विधायक जी जाकर हालचाल लिए इन लोगो का अत्यधिक तबीयत खराब चल रहा है, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल में सभी का हाल जानने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया ,