मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक T20 टीचर्स क्रिकेट का उद्घाटन कर कई बूथों पर बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत मेड़िया चुनार के मिनी स्टेडियम मे आयोजित T20 टीचर्स क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन कर अपने विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर बैठकर बड़ी संख्या में लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया , राज्य स्तरीय T20 टीचर्स क्रिकेट का आयोजन मिनी स्टेडियम मेड़िया चुनार मे किया गया, कार्यक्रम में पहुंचकर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर उद्घाटन किया, पहला मैच टीचर्स ग्रुप जौनपुर एवं मिर्जापुर के बीच में खेला गया, उसके बाद विधायक जी अपने विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत बूथ संख्या 334, छीतमपुर पर बैठकर बड़ी संख्या मे लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई, उसके बाद सतेशगढ़ के लहौरा, पुरैनिया बूथ संख्या 336 व 337 पर लोगो को सदस्यता ग्रहण कराई, इसी तरह बूथ संख्या 342, नुनौटी पर बैठकर लोग सदस्यता ग्रहण कराई, उसके बाद बूथ संख्या 356, गोबरदहा पर बैठकर बड़ी संख्या मे लोग को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ,