मिर्ज़ापुर मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में मतदान की फर्जी लिस्ट जारी कर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को बदनाम करने की साजिश
मिर्ज़ापुर बीते लोकसभा चुनाव की मतगणना के बाद पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के विधानसभा क्षेत्र मड़िहान के बूथों पर मतदाताओ द्वारा किये गए मतदान की विधायक के विरोधियो द्वारा एक फर्जी लिस्ट बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रचा जा रहा है , जिसमे दरसाया जा रहा है कि विधायक जी अपने गांव गोल्हनपुर बूथ को हार गए, जब की सच्चाई बिल्कुल उलट है , विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा बताया गया कि विरोधी काफी हताशा, और निराशा होने की वजह से एक फर्जी लिस्ट बनाकर वायरल कर मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है, जब कि लोकसभा चुनाव 2024 मे हम अपना बुथ जीते है, विरोधियो द्वारा एक फर्जी लिस्ट टाइप करके वायरल कर गोल्हनपुर बूथ पर भाजपा को हार दिखाया, जब कि सच्चाई बिल्कुल उलट है , बूथ संख्या 339 गोल्हनपुर मे सपा को 289 वोट मिला है, जबकि लिस्ट मे 389 वोट दिखाया गया है, जब कि अनुप्रिया पटेल गोल्हनपुर की दोनो बूथो पर 92 वोट से जीती है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक जी की छवि को बदनाम करने की साजिश रचने में पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं द्वारा यह कृत्य किया गया है, गोल्हनपुर की दोनो बूथो की लिस्ट आम जनमानस चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है, मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन द्वारा जारी लिस्ट के बारे में फोनवार्ता की गई, तो उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी पूरी तरह से हताशा, और निराशा हो चुके है, जब कुछ नही मिला तो लोकसभा चुनाव की एक फर्जी लिस्ट टाइप करके जारी कर दिया, की विधायक जी अपना बूथ हार गए, जब कि गोल्हनपुर की दोनो बूथो की लिस्ट आम जनमानस चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देख सकता है, पुनः मोदी जी की केन्द्र में सरकार बनने जा रही है , खिसयानी बिल्ली खम्भा नोचे वाली कहावत फर्जी लिस्ट जारी कर किया जा रहा है , विधायक जी ने कहा कि अपने राजनैतिक इतिहास मे हमने कभी भी अपना बुथ नही हारा है ,