मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में लकड़ी लेने गया युवक हाई टेंशन तार की चपेट में आने से धू धू कर जला
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र में जंगल मे लकड़ी लेने गया युवक सड़क किनारे पहले से गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आते ही धू धू कर जलने से हुई मौत , बताया जाता है कि युवक जुमराती मड़िहान क्षेत्र के देवरी कला गांव का रहने वाला था , अपने घर से निकालकर मड़िहान क्षेत्र के जंगल मे जलाने के लिए जलावनी लकड़ी लेने के लिए गया हुआ था , बताया जाता कि कोटवा फीडर का हाई टेंशन तार पहले से ही जमीन पर गिरा हुआ था , युवक जुमराती हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया और धू धू कर जलने लगा , युवक को जलता देख सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दिया , मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पहचान करने के लिए युवक की तलाशी लेने पर उसके मोबाइल से युवक की पहचान घर वालो ने जुमराती उम्र 30 वर्ष के रूप में किया , पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,