मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में महिला हेरोईन तस्कर 70 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला हेरोईन तस्कर को 70 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, ऐसा लगता है पुरुषों पर पुलिस की कार्यवाही के बाद अब महिलाओ ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने का बीड़ा उठा लिया है, बरहाल मिली जानकारी के अनुसार उप-निरीक्षक राजेश सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ सूचना वाले मौके पर पहुंचकर अभियुक्त निर्माला सोनकर पत्नी स्व0 साधू सोनकर निवसिनी लालपुर अतरौला थाना मडिहान को 70 ग्राम अवैध हेरोईन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया , पुलिस ने थाना मड़िहान पर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया ,