मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में दो मासूम सगे भाईयो की डूबने से मौत से घर का बुझ गया आखिरी चिराग
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के गुरुदेव नगर में दिल दहला देनी वाली घटना से पूरे गांव गमगीन हो गया , मड़िहान क्षेत्र के गुरुदेव नगर स्थित एक तालाब में दो मासूम सगे भाई स्नान के दौरान तालाब में डूबने से दोनो की मौत हो गयी , घटना शुक्रवार की है , मिली जानकारी के अनुसार मड़िहान क्षेत्र के गुरुदेव नगर के रहने वाले प्रदुम्म कुमार मौर्य को दो ही पुत्र थे, अभ्यांश 9 वर्ष और दिव्यांश 7 वर्ष परिवार के लोग शाम को घर से थोड़ी दूर खेत पर धान रोपने गए थे, साथ मे दोनो बच्चे भी गए हुते थे , खेत मे काम खत्म होने के बाद दोनो बच्चे बिना किसी को बताए पास के एक तालाब में नहाने चले गए, नहाते समय दोनों सगे मासूम भाई डूब गये , खेत से घर न पहुंचने पर परिवार वाले खोजते हुए जब तालाब के पास पहुंचे तो दोनो बच्चो का कपड़ा व चप्पल तालाब के किनारे देख तालाब में उतरकर तलाश करने लगे , काफी खोजबीन के बाद दोनो बच्चो का शव तालाब में मिल गया , दोनों को इलाज के लिए पास के सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया , दोनों भाइयों की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया , प्रदुम्म कुमार मौर्य के दो ही बच्चे थे , दोनों की मौत से घर का चिराग बुझ गया ,