मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में चोरी की 16 मोटरसाइकिल के साथ तीन अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र में एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी की 16 मोटरसाइकिल के साथ तीन अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया , अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी है , जब मुखबिर की सूचना के आधार पर मड़िहान पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने लालपुर मोड़ के पास से दो व्यक्तियों को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया, पकड़े गए 1.रोहित यादव पुत्र राजेश यादव निवासी गधिना थाना सोरांव प्रयागराज, 2.गुड्डू नट पुत्र उमाशंकर नट निवासी लालपुर थाना मड़िहान मिर्ज़ापुर बताया , दोनो के निशानदेही पर ढेकवाह जंगल से गैंग के तीसरे सदस्य डब्लू नट पुत्र उमाशंकर नट निवासी लालपुर थाना मड़िहान को भी एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया , साथ ही पास के झाड़ियों में छुपाकर रख्खी चोरी की 13 और मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बरामद किया , पुलिस जांच में बरामद 07 मोटरसाइकिलें मिर्ज़ापुर के अहरौरा व कोतवाली कटरा, प्रयागराज के थाना जार्जटाउन, कर्नलगंज व मुट्ठीगंज, चित्रकूट के थाना कर्वी पर चोरी हो जाने के सम्बन्ध में मामला दर्ज है, गिरफ्तार शातिर चोरो द्वारा पूछताछ में बताया की उनका एक गैंग है जो प्रयागराज, मिर्ज़ापुर सहित आसपास के अन्य जनपदों से मोटरसाइकिलों को मौका देखकर चोरी करते हैं, उसका नम्बर प्लेट हटाकर, इंजन एवं चेचिस नम्बर में हेरा फेरी कर बेच दिया करते है ,