मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक को आयी मिर्गी नहर में गिरने से मौत
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम गोपलपुर नाले के पानी में एक 30 वर्षीय युवक को अचानक से मिर्गी आने से युवक नहर में गिर गया, जिसमे डूबने से ययवक की मौत हो गयी, नहर के पानी मे पड़े शव को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी , सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थाना मड़िहान पुलिस बल मौके पर पहुची युवक के शव को नहर से बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराया गया तो मृतक की पहचान राजेन्द्र प्रसाद पुत्र बिन्द्रा निवासी मर्चा थाना मड़िहान उम्र करीब-30 वर्ष के रूप में हुई , पारिवारीजन के अनुसार मृतक मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था जो घर से 3-4 दिन पूर्व निकला था , पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मिर्गी आने के कारण पानी में डूबने से युवक का मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है , थाना मड़िहान पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,