मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र के राजगढ़ में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार झुलसे दो की मौत
मिर्ज़ापुर मड़िहान थाना राजगढ़ क्षेत्र में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से चार लोग बुरी तरह से झुलस गए , जिसमे दो लोगो की मौत हो गयी , तो वही झुलसे बाकी दो का इलाज सीएचसी राजगढ़ में डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा है , बताया गया कि मंगलवार दोपहर बाद हुए तेज बारिश व ओलावृष्टि के बीच गिरी बिजली की चपेट में आकर चार लोग झुलस गए , जिसमे एक 12 वर्षीय बालक सहित एक महिला दो लोगो की मौत हो गयी , वही एक आठ वर्षीय बालक सहित एक महिला घायल हो गयी , झुलसे घायलों का इलाज सीएचसी राजगढ़ में किया जा रहा है ,