मिर्ज़ापुर मड़िहान के किसानों ने अपनी समस्या को लेकर मिर्ज़ापुर सोनभद्र हाइवे किया जाम
मिर्ज़ापुर मड़िहान क्षेत्र में बिजली पानी की समस्या को लेकर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए मिर्ज़ापुर सोनभद्र हाइवे को आज जाम कर दिया , सड़क पर किसानों के प्रदर्शन की वजह से मिर्ज़ापुर सोनभद्र हाइवे पूरी तरह से जाम करने से दोनो तरफ गाड़ियों की लम्बी लाइन लग गयी , किसानों का कहना है कि बीते कई दिनों से बिजली की लो बोल्टेज होने की वजह से सिचाई की मोटर नही चल पा रहा है , तो वही दूसरी तरफ नहरों में भी पानी नही चल रहा है जिससे खेत मे बोयी फसल सुख रही है , इस मसले को लेकर जनपद के सभी अधिकारी को अवगत कराया गया , लेकिन कोई हल नही निकला , उनका कहना है कि जनपद में हर गली मोहल्ले को तो खुदवा दिया लेकिन सिचाई की कोई इन्तेजाम नही कर सके , जब कि अगर चाहते तो तीस किलोमीटर पर बह रही गंगा नदी से पाइप बिछवाकर किसानों के लिए पानी का इन्तेजाम किया जा सकता था , तो वही किसानों ने बताया कि सभी किसानों के पास बोर है लेकिन बिजली की कटौती और लो बोल्टेज की वजह से हम लोगो की मोटर भी नही चल पा रहा है , हम लोग अपनी समस्याओं को लेकर आज सड़क पर उतरे है ,