मिर्ज़ापुर मड़िहान कलवारी क्षेत्र में अनियन्त्रित होकर सफारी गाड़ी पलटी चार घायल
मिर्ज़ापुर थाना मड़िहान क्षेत्र के कलवारी बदहवा नाले के पास तेज रफ्तार से आ रही सफारी गाड़ी अनियन्त्रित होकर पलट गयी , उसमें सवार चार लोग घायल हो गए , जिसमे से एक घायल व्यक्ति की हालत गम्भीर बताया गया है , मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज से आ रही सफारी गाड़ी जो तेज रफ्तार से मड़िहान कलवारी की ओर जा रही थी , तेज रफ्तार सफारी चालक गाड़ी को काबू नही कर सका गाड़ी अनियन्त्रित होकर कलवारी बदहवा नाले के पास पलट कर नीचे चली गयी , चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुचे ग्रामीणों ने गाड़ी के अन्दर घायल फसे लोगो को बाहर निकाला जिसमे घायल नित्या मिश्रा की हालत गंभीर बतायी गयी , सभी घायलों को जिला मंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया ,