मिर्ज़ापुर मड़िहान, चुनार व नगर विधायक सहित अन्य विधायको ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने दिल्ली पहुंचे
मिर्ज़ापुर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधायक अनुराग सिंह, व नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, सहित प्रदेश के अन्य विधायकगण आज नई दिल्ली में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए पहुंचे, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय परिषद की बैठक में समस्त विधायकगण शामिल हुए , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमे पार्टी विधायको व पदाधिकारियो को आगामी 2024 लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव में 400 पार का गुरुमंत्र दिया गया ,