मिर्ज़ापुर मोदी सरकार की योजना को लेकर ललकार के साथ जोश भर रहे मड़िहान विधायक
मिर्ज़ापुर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को भले ही इस बार योगी टू की सरकार में मंडल में जगह नही मिला , लेकिन सर्वे में जो तथ्य उनके बारे में जनता से सुनने को मिला कि एक विधायक अपने पार्टी के कार्य और अपनी सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहचाने में मिर्ज़ापुर जनपद के बड़े बड़े मंत्रियों पर भारी पड़ रहे है , सर्वे के अनुसार प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल की लोकप्रियता ने जनपद के बड़े बड़े मंत्रियों को जनता के बीच पहुचने उनसे संवाद करने में पीछे छोड़ दिया है , एक विधायक आज भी पूरे जनपद के हर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले फरियादियों की जनसमस्या को अपने यहा जनता दरबार मे 4 से 5 घंटे प्रति दिन सुनकर उनका निस्तारण करते है , प्रति दिन अगर क्षेत्र में दौरा की बात किया जाए तो लखनऊ दौरा को छोड़कर क्षेत्र में प्रति दिन जनता के बीच पहुचने का 100% प्रति दिन का रिकार्ड है , योगी सरकार में ऐसे वफादार सिपाही जो हमेशा पार्टी आलाकमान के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता को साथ लेकर झंडा बुलंद करने एक-एक गांव में पैदल घूमकर सरकार की योजनाओं और नीतियों के बारे में जनता को बताकर प्रचार प्रसार में कोई कोर कसर नही छोड़ते , आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल मोदी सरकार की 9 वर्ष पूर्ण होने पर गरीब कल्याणकारी योजना को लेकर जोश और ललकार के साथ आम जनमानस से लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी जोश के साथ उनको ऊर्जावान बनाकर तैयार कर रहे , मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज कैलहट के एक निजी कॉलेज मे महिला मोर्चा सम्मेलन आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूरे होने पर बुलन्द आवाज में ललकारते हुए , भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया और कहा कि आज सभी योजनाएं गरीबों तक पहुंच रही है , आज माननीय मोदी जी की प्रेरणा से धारा 370 एवं आयुष्मान भारत के तहत हर गरीब को ₹5 लाख का मुफ्त इलाज मिल रहा है , हर गरीब को मुफ्त गैस सिलेंडर मिल रहा है , हर गरीबों को राशन मुफ्त मिल रहा है , आज देश मे बड़े-बड़े हाईवे का निर्माण पूर्ण हो चुका है , चार घंटे के सफर आज लोग एक घंटे में पहुच रहे है , बड़े पैमाने पर रेलवे के क्षेत्र में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है , भक्तों के लिए भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है , मोदी सरकार और योगी सरकार ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र मे ऐसे तमाम कार्य कराये गए है , जो कभी कोई सोच भी नही सकता था ,