मिर्ज़ापुर मोदी के आगमन और जनसभा के पहले रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों की नजर
मिर्ज़ापुर जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और जनसभा के पहले रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित आस पास के क्षेत्रों के चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मियों अपनी पैनी नजर गढ़ाए हुए है , जनपद सीमा से लेकर नगर क्षेत्र में प्रवेश पड़ने वाले सभी रूट को डायवर्जन कर दिया गया है, 2000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है , बीती रात से ही मंडल प्रयागराज रेलवे सुरक्षा बल के जवान मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले संदिग्ध के साथ ही यात्रियों के सामानों की जांच करते देखे गए , आरपीएफ व जीआरपी पुलिस जवानों द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान स्टेशन पर चलाये गए , रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के नये द्वितीय प्रवेश द्वार सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, यार्ड व आने जाने वाली गाड़ियों के अंदर संयुक्त चेकिंग किया गया ,