मिर्ज़ापुर में हुए लूट व हत्या के खुलासे को लेकर सपा नेता पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे
मिर्ज़ापुर कैश वैन लूट व हत्या के खुलासे को लेकर अब राजनीति भी गर्म होने लगी है , आज समाजवादी पार्टी के नेताओं ने जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को राज्यपाल को सम्बोधित माॅगपत्र सौपा , सपा नेताओं ने कहा कि खुलासा नहीं हुआ तो होगा बड़ा आन्दोलन , कैश वैन लूट व गार्ड की हत्या की खुलासे की माॅग को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुॅचकर प्रदर्शन व नारेबाजी कर महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित माॅगपत्र जिलाधिकारी को सौपा , जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि जबसे उत्तर प्रदेश में भाजपा नेतृत्व की योगी सरकार बनी है तब से पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है , प्रदेश में जंगलराज कायम हो चुका है, इसका जीता जागता उदाहरण है जनपद में दिनदहाड़े असलहाधारी बदमाशो ने गार्ड को गोली मारकर हत्या करना और कैश वाहन से कैश बाक्स लूट कर भाग जाना है , आज तीसरे दिन भी प्रशासन बदमाशो को पकड़ने मे नाकाम साबित हो रहा है , उन्होने कहा कि जल्द से जल्द खुलासा नहीं किया गया तो समाजवादी पार्टी जनपद मे एक बड़ा आंदोलन करेगी , उन्होने कहा कि गार्ड जयसिंह का परिवार आर्थिक तंगी से परेशान है उस परिवार को शासन प्रशासन को चाहिए आर्थिक मुआवजा व घायलो को आर्थिक सहयोग देने का काम करें , प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, अशोक यादव, पूर्व सांसद लालचन्द कोल, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह पटेल, सुरेन्द्र सिंह पटेल, संजय यादव, राजेश भारतीय, रामगोपाल बिन्द, स्वामी शरण दूबे, रामजी मौर्या, आदर्श यादव, सुनील सिंह पटेल, राणा प्रताप सिंह, झल्लू यादव, चन्दन यादव सहित तमाम और लोग मौजूद रहे ,