मिर्ज़ापुर में सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण फैसले के विरोध में विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोगो ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मिर्ज़ापुर में आज जिला कलेक्ट्रेट पर विभिन्न राजनीतिक पार्टी के लोगो ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में प्रदर्शन किया, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में समाजवादी पार्टी व बहुजन समाजवादी पार्टी के नेताओ ने पैदल मार्च करते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, सपा ने राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित दस सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपा , मिर्जापुर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भारत बंद के आह्वान पर सपा, बसपा सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया , अलग अलग खेमे में पहुंचे राजनीतिक दलों के लोगो ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ नारा लगाते हुए कहा कि आरक्षण के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा , सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से आरक्षण समर्थकों में आक्रोश है , जिसको लेकर आज भारत बंद का आह्वान किया गया था , सपा, बसपा, सहित अन्य पार्टी के लोगो ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा , जिसमे राष्ट्रपति से कई बिंदुओं पर मांग कि गयी है ,